28 अक्टूबर को बरेली आएंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
बरेली, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह काेश्यारी 28 अक्टूबर को बरेली आएंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम भी आ चुका है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार वह 28 अक्टूबर को शाम 3 बजे मुंबई एयरपोर्ट से राजकीय हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना होंगे। 5 बजे …
बरेली, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह काेश्यारी 28 अक्टूबर को बरेली आएंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम भी आ चुका है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार वह 28 अक्टूबर को शाम 3 बजे मुंबई एयरपोर्ट से राजकीय हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना होंगे। 5 बजे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और 5 बजकर 5 मिनट सड़क मार्ग से सर्किट हाउस को रवाना होंगे। 5 बजकर 10 मिनट तक सर्किट हाउस में पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
ये भी पढे़ं- बरेली: बच्चों ने रामलीला का किया सुंदर मंचन, सभी ने सराहा
अगले दिन सुबह 8 बजे सर्किट हाउस से एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पर 8 बजकर 10 मिनट पर वह एटा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। वहां से 3 बजकर 50 मिनट पर चलेंगे। सवा चार बजे बरेली एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद 4 बजकर 20 मिनट पर वह सीएसएमआई एयरपोर्ट मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा, कोरोना काल के बाद खिले व्यापारियों के चेहरे
