हल्द्वानी: ट्रैफिक डायवर्जन – बाजार में सुकून, बाकी शहर हांफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रूट डायवर्जन से बाजार तो सुकुन में था, लेकिन शहर का बाकी हिस्सा डायवर्जन से हाफ गया। शहर के अधिकांश स्थानों में लोगों की दोपहर जाम जूझती दिखाई दी। सिर्फ एक नैनीताल रोड को छोड़ दें तो अन्य सड़कों पर यातायात संभालने में पुलिस कर्मियों को खासी मशक्त उठानी पड़ी। आम दिनों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रूट डायवर्जन से बाजार तो सुकुन में था, लेकिन शहर का बाकी हिस्सा डायवर्जन से हाफ गया। शहर के अधिकांश स्थानों में लोगों की दोपहर जाम जूझती दिखाई दी। सिर्फ एक नैनीताल रोड को छोड़ दें तो अन्य सड़कों पर यातायात संभालने में पुलिस कर्मियों को खासी मशक्त उठानी पड़ी।

आम दिनों में बाजार में वाहनों के आवागमन पर मनाही नहीं होती, लेकिन त्योहार के बाजार में भारी भीड़ के बीच वाहन परेशानी का सबब बनें और इनसे हो रही परेशानियों से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस ने 22 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से रूट डायवर्ट कर दिया। साथ ही घोषणा की कि शहर का मुख्य बाजार जीरो होगा। यानि पैदल वालों के अलावा किसी को भी बाजार में दाखिल होने की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए पुलिस ने कालाढंगी रोड पर जेल रोड तिराहे से रूट डायवर्ट किया और यहीं पर अस्थाई टेंपो स्टैंड बना दिया। ठीक ऐसा ही रामपुर रोड मेडिकल कॉलेज के बाहर किया गया।

बरेली रोड पर तीनपानी से आगे भारी वाहनों को नहीं आने दिया गया। नतीजा यह हुआ कि इन स्थानों पर पुलिस ने जहां-जहां अपने बैरियर लगाए, वहां मार्ग बाधित हो गया। हालांकि इससे बाजार क्षेत्र जाम से मुक्त रहा, लेकिन डायवर्जन के स्थान से गुजरने वाली गली-मोहल्लों की संकरी सड़कों पर दो पहिया वाहनों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई।

जेल रोड तिराहे से कालाढूंगी तिराहे तक और जेल रोड से डीआईजी आवास तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बरेली रोड पर भी लोग गलियों का सहारा लेते दिखे। जबकि रामपुर रोड पर दोपहर के वक्त डायवर्जन की वजह से कैंसर हॉस्पिटल रोड पर यातायात रेंगता रहा। यही हाल नैनीताल रोड पर कोतवाली के पास नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे पर देखने को मिला।

बाजारों पर ड्रोन से रखी गई नजर
हल्द्वानी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बाजार में भारी बंदोबस्त किया था। सड़क से बाजार में खुलने वाली हर गली पर पुलिस मौजूद थी और वाहनों की नो एंट्री के लिए बेरीकेड लगाए गए थे। बाजार में बावर्दी और सादी वर्दी में पुलिस गश्त पर थी। इसके अलावा पूरे बाजार की ड्रोन से निगरानी की गई।

संबंधित समाचार