चमोली: थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में दरकी पहाड़ी, चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली तहसील अंतर्गत पैनगढ़ गांव में देर रात्रि पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े बोल्डर गिरने से दो मकान जमींदोज हो गये और आसपास के मकानों को भी क्षति पहुंची है। जमींदोज हुए इन दो मकानों में से एक मकान में कोई नहीं रह रहा था, जबकि दूसरे …

चमोली, अमृत विचार। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली तहसील अंतर्गत पैनगढ़ गांव में देर रात्रि पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े बोल्डर गिरने से दो मकान जमींदोज हो गये और आसपास के मकानों को भी क्षति पहुंची है। जमींदोज हुए इन दो मकानों में से एक मकान में कोई नहीं रह रहा था, जबकि दूसरे मकान में रह रहे एक ही परिवार के पांच लोग भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। सुबह एसडीआरएफ टीम भी राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। मलबे में दबे परिवार के 5 लोगो मे से 4 लोगो की मौत हो चुकी है। जबकि एक अन्य गंभीर घायल है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार के कुछ सदस्य दिवाली मनाने के लिए देहरादून से घर आये हुए थे।

वहीं ग्रामीणों ने इस घटना का ठीकरा शासन प्रशासन पर फोड़ते हुए कहा कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की सूचना और विस्थापन की मांग लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। एक वर्ष से भी ज्यादा लंबे समय से भूस्खलन हो रहा था बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली और ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया गया जिसका नतीजा है कि भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए।

संबंधित समाचार