माफिया मुख्तार अंसारी के दोनो बेटों की करोड़ों की जमीन होगी कुर्क, मऊ डीएम ने लिया एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के दोनो बेटों की संपत्ति कुर्क होगी। इस संबंध में मऊ के डीएम ने सख्त एक्शन लिया है। मुख्तार का एक बेटा अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से सुभासपा पार्टी से विधायक है। वहीं दूसरा बेटा उमर अंसारी की मिलाकर ये संपत्ति साढ़े सात करोड़ की बताई …

लखनऊ। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के दोनो बेटों की संपत्ति कुर्क होगी। इस संबंध में मऊ के डीएम ने सख्त एक्शन लिया है। मुख्तार का एक बेटा अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से सुभासपा पार्टी से विधायक है। वहीं दूसरा बेटा उमर अंसारी की मिलाकर ये संपत्ति साढ़े सात करोड़ की बताई जा रही है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों के नाम पर दर्ज साढ़े सात करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया।पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी ने आपराधिक गतिविधियों से मिले धन से अपनी माता रबिया बेगम के नाम पर मौजा जहांगीराबाद, तहसील सदर में 45.45 एयर, 286 एयर, 0.115 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। रबिया बेगम की मृत्यु के बाद वसीयतनामे के अनुसार ये जमीनें अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर दर्ज हो गई हैं। इनका बाजार मूल्य करीब सात करोड़, 51 लाख, 50 हजार रुपये है। शनिवार को इन जमीनों को कुर्क करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी एवं उमर अंसारी के नाम दर्ज अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गये हैं।

संबंधित समाचार