बरेली: धूम मचाएंगे इको फ्रेंडली पटाखे, रोशनी से नहाएगा आसमान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रकाश पर्व दिवाली का उत्साह चहुंओर नजर आने लगा है। बाजार में खरीदारी तेज हो चुकी है। पटाखा बाजार में आतिशबाजी की दुकानें सज चुकी हैं। खरीदारों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बार बाजार में इको फ्रेंडली पटाखों की धूम है, जो आसमान में रंगबिरंगी रोशनी बिखेरेंगे। ये भी पढ़ें- बरेली: …

बरेली, अमृत विचार। प्रकाश पर्व दिवाली का उत्साह चहुंओर नजर आने लगा है। बाजार में खरीदारी तेज हो चुकी है। पटाखा बाजार में आतिशबाजी की दुकानें सज चुकी हैं। खरीदारों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बार बाजार में इको फ्रेंडली पटाखों की धूम है, जो आसमान में रंगबिरंगी रोशनी बिखेरेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: एसएसवी इंटर कॉलेज में किया गया दीपोत्सव, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने लिया भाग

पुलिस-प्रशासन ने शहर के जीआईसी मैदान, मनोहर भूषण इंटर काॅलेज मैदान, नैनीताल रोड पर, तुलसीनगर का मैदान रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सामने समेत पांच स्थानों पर पटाखा की अस्थाई दुकानें लगाने की अनुमति दी है। 24 अक्टूबर तक दुकानें लगा सकेंगे। पहले दिन दोपहर के बाद तक आतिशबाजी की दुकानें सजाने का दौर चल रहा था। शाम तक सभी दुकानें लग चुकी थीं। इसी के साथ ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका था।

दुकानदार प्रदीप सक्सेना ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए पॉप-पॉप नाम से पटाखा आया है। यह काफी छोटे हैं। इन्हें हाथ से मसलकर या फिर किसी ठोस स्थान पर फेंककर दगा सकते हैं। आवाज तेज आती है, लेकिन इससे कोई नुकसान बच्चों को नहीं है। इसमें कोई प्रदूषण भी नहीं है। पांच से सात साल के बच्चों को यह काफी भा रहे हैं। इनकी मांग अधिक है। इसके अलावा रंगीला अनार, रंगीन माचिस, 50 सेमी की रंगीन फुलझड़ी का भी इस बार खूब क्रेज है। दिखाने पर लोग इनकी डिमांड कर रहे हैं।

दुकानदार नितेश ने बताया कि इस बार मल्टी कलर का पेंटा अनार आया है। इसमें से पांच रंग निकलते हैं। बच्चों के लिए मिसाइल आईं हैं। यह आगे की ओर जाती हैं। बच्चे इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। दुकानदार विजय कुमार गुप्ता बताते हैं कि कॉफ्टी अनार बम मार्केट में नए हैं। इसकी बिक्री भी खूब हो रही है। तेज ध्वनि वाले पटाखों से दूरी बनाने वालों के लिए नया आइटम आया है, इसमें जिस तरह से शादी-बारात, पार्टी में छोड़ने पर लोगों के ऊपर कागज की कटिंग की तरह उड़कर गिरता पड़ता है, ठीक उसी प्रकार यह अनार है। इसे छुड़ाने पर यह रंगीन होकर आसमान की ओर जाता है। लोगों को यह पसंद आ रहा है। इसी तरह से फ्लोरो व फानटेन आया है। उसमें 120 पीस साउंड हैं। जलाने पर आवाज करते हैं। आगे पीछे ऊपर को जाते हैं। काफी डिमांड है।

महंगाई का भी असर
कोरोना के दो साल बाद इस बार लोगों में दिवाली को लेकर उत्साह है, लेकिन महंगाई की वजह से दिक्कतें भी हैं। आतिशबाजी पर भी महंगाई की काली छाया है, इससे करीब 25 फीसदी असर पड़ रहा है। दुकानदार श्यामलाल बताते हैं कि पिछली बार जो पूरा सामान एक लाख में लाए थे, इस बार उसकी कीमत सवा लाख हो गई। इसी वजह से सामान महंगे बेचना मजबूरी है। महंगा होने की वजह से लोग कम ही खरीदारी कर रहे हैं।

दिवाली के दिन अधिक उम्मीद
अस्थाई पटाखा दुकानों को लगाने की अनुमति तीन दिन के लिए मिली है। धनतेरस से दिवाली तक दुकानें लगेंगी। दुकानदार प्रदीप का कहना है कि अभी दो दिन तो उतनी बिक्री नहीं होगी, लेकिन दिवाली के दिन अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। उसी दिन बिक्री ठीक-ठाक हाेती है। उसी बिक्री से हम लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: दिवाली पर घर जा रहे यात्रियों को ट्रेनों ने कराया इंतजार

संबंधित समाचार