बहराइच: बहन के घर रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बहराइच। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया हुलास निवासी युवक बहन के घर रहता था। रविवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या बता रही है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास निवासी शिवनाथ (25) पुत्र …
बहराइच। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया हुलास निवासी युवक बहन के घर रहता था। रविवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या बता रही है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया हुलास निवासी शिवनाथ (25) पुत्र नान्हूं अपनी बहन के घर चरीगाह में रहता था।
गांव से बहन के घर की दूरी महज 800 मीटर है। प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे शिवनाथ ने अपनी मां से वार्ता की। इसके बाद चला गया। रविवार सुबह उसका शव फंदे से पेड़ में लटकता मिला। गांव के लोगों ने पहचान कर पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य मामले पर भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: इण्डियन रेडक्रास टीम ने कुष्ठ आश्रम में बांटी मिठाई, लाई और मोमबत्ती
