सहारनपुर में दारुल उलूम देवबंद समेत 306 मदरसे अवैध, सर्वे में खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहरनपुर। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार सूबे के सभी मदरसों के सर्वे करा रही है। सर्वे के दौरान प्रमुख इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम देवबंद समेत सहारनपुर के 306 मदरसे अवैध रूप से संचालित किए जा रहा है। इन मदरसों को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं है। सहारनपुर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण …

सहरनपुर। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार सूबे के सभी मदरसों के सर्वे करा रही है। सर्वे के दौरान प्रमुख इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम देवबंद समेत सहारनपुर के 306 मदरसे अवैध रूप से संचालित किए जा रहा है। इन मदरसों को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं है। सहारनपुर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड ने बताया कि सहारनपुर में कुल 754 मदरसे रजिस्टर्ड हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड ने बताया कि पकड़े गए 306 अवैध मदरसों की जानकारी प्रशासन को भेजी गई थी। दारुल उलूम देवबंद भी एक अवैध मदरसा है और छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं से वंचित है। मदरसे की स्थापना का वर्ष, इसे चलाने वाले समाज, मदरसे का नाम, उनकी आय का स्रोत जैसे प्रशासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर जांच की गई। उस शिकायत के आधार पर प्रशासन जो भी निर्णय लेगा, उसे दर्ज किया जाएगा।

अधिकारी के मुताबिक, सरकार ने 12 प्वाइंट तय किए थे, जिसके आधार पर मदरसों का सर्वे किया गया। शिकायत के आधार पर प्रशासन जो भी निर्णय लेगा, उस पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम देवबंद को मदरसा बोर्ड से मान्यता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर : ईडी ने खनन माफिया हाजी इकबाल की 200 करोड़ की संपत्ति की जब्त

संबंधित समाचार