बिजनौर: हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल स्टोर स्वामी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल स्टोर स्वामी की मौत से स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तीन दिन पहले हरियाणा पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी को उठाकर होटल में रखकर पूछताछ कर रही थी। अचानक दो मंजिल इमारत से गिरकर मौत की सूचना से स्थानीय पुलिस में हड़कंप …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल स्टोर स्वामी की मौत से स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तीन दिन पहले हरियाणा पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी को उठाकर होटल में रखकर पूछताछ कर रही थी। अचानक दो मंजिल इमारत से गिरकर मौत की सूचना से स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि हरियाणा पुलिस कोर्ट से तीन दिन की रिमांड लेकर माल की बरामदगी के लिए आई थी।

शुक्रवार शाम पंचकूला की हरियाणा पुलिस नजीबाबाद थाने पर पहुंची जहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संजीव टांक पुत्र लल्लू सिंह निवासी मौहल्ला सेवाराम छिपियों का कटहरा से संजीव मेडिकल स्टोर के स्वामी संजीव टांक को लेकर पंचकूला कोर्ट पहुंची। शनिवार को रात्रि करीब 11:00 बजे पंचकूला पुलिस नगर के वालिया होटल में पहुंची। जहां पर उन्होंने कमरा नंबर 203 और 204 को बुक कराकर ठहर गई।

रविवार की सुबह संजीव टांक मेडिकल स्वामी वालिया होटल के प्रांगण में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पंचकूला पुलिस मेडिकल स्टोर स्वामी को अस्पताल में लेकर पहुंची जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम का कहना है कि पंचकूला कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला पुलिस वालिया होटल में आकर बरामदगी के लिए ठहरी थी।

परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मेडिकल स्टोर स्वामी की भाभी ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाते हुए एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। मेडिकल स्टोर स्वामी की बेटी वर्तिका ने मीडिया को बताया कि घर पर दो वर्दी में तथा कई सादी वर्दी में आए थे, जो थाने ले जाने की बात कह रहे थे लेकिन रात में पता चला कि वह पुलिस रिमांड पर हैं।

बाहर तक कैसे आया मेडिकल स्टोर स्वामी
हरियाणा पुलिस की माने तो सुबह बाथरूम के लिए हथकड़ी खोली गई थी। बताया जाता है कि होटल में बाथरूम अटैच है। सवाल पैदा होता है कि अभिरक्षा में अगर हथकड़ी खोलकर बाथरूम के अंदर भेजा गया था तो वह फिर कमरे के अंदर खिड़कियों के रास्ते बाहर तक कैसे पहुंचा।

ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर: दो बहनों से दुष्कर्म मामले में दो युवक दोषी करार, मिली सजा

संबंधित समाचार