अयोध्या: आकार लेते राम मंदिर को बड़ी बारीकी से निहारते रहे पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दिव्य दीपोत्सव की सांझ अयोध्या में सबकुछ अदभुद, अकल्पनीय, अविस्मरणीय घटित हो रहा था। पल-पल बदलते दृश्य एक नए इतिहास को रचते जा रहे थे। मानों नियति ने भी यह ठान लिया हो जैसे दीपोत्सव की सांझ से भारत में नए सवेरे का उदय रचा जाए। कल-कल बहती सरयू नदी के कलरव …

अयोध्या, अमृत विचार। दिव्य दीपोत्सव की सांझ अयोध्या में सबकुछ अदभुद, अकल्पनीय, अविस्मरणीय घटित हो रहा था। पल-पल बदलते दृश्य एक नए इतिहास को रचते जा रहे थे। मानों नियति ने भी यह ठान लिया हो जैसे दीपोत्सव की सांझ से भारत में नए सवेरे का उदय रचा जाए। कल-कल बहती सरयू नदी के कलरव के बीच अयोध्या के आध्यात्मिक और पौराणिक इतिहास में नए आयाम गढ़े जा रहे थे।

यह सब कुछ तब हो रहा था जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखने के 26 महीने 18 दिन बाद पुन: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी में अपनी श्रद्धा निवेदित करने पहुंचे थे। जितनी देर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रहे। उतनी देर तक उनके चेहरे की भाव भंगिमा उनके भीतर से भाव विह्वल होने का संकेत दे रही थी।

साकेत महाविद्यालय में 4:20 बजे उतरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम राजेनता व अफसरों ने उनकी आगवानी की। इसके बाद पीएम मोदी अपनी लग्जरी कार में बैठ भारी-भरकम काफिले के साथ रामलला के दर्शन को निकले।

रामलला का पूजन अर्चन करने के बाद वह मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करने के निकले। जन्मभूमि परिसर में रेड कारपेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उनकी निगाहें जिधर भी जाती थी बरबस ही उनकी जिज्ञासाएं हिलोरे मारने लगती थी। हर एक चीज को देख वह सवाल करने लग रहे थे।

मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के उनकी जिज्ञासाओं को शांत करते रहे। एलएंडटी में लगे इंजीनियर से भी मंदिर निर्माण से जुड़े हर पहलुओं पर बातचीत की। सीएम योगी आदित्यनाथ से भी कई बिंदुओं पर चर्चाएं की और अपने सुझाव भी दिए।

यहां से 5:23 पर निकलने के बाद वह सीधे रामकथा पार्क पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच पर बुलाया। इस दौरान पहले प्रधानमंत्री ने माता, भगवान राम समेत चारों भाइयों और हनुमान के स्वरूप की आरती उतारी। तिलक लगाकर भगवान का राज्याभिषेक किया।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: सरयू घाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने की आरती, अयाेध्यावासियों को किया संबोधित

संबंधित समाचार