बाराबंकी: रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई, हुआ निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। नगर कोतवाली अंतर्गत रामनगर मोड़ पर रिश्वत लेते हुए एक सिपाही दीनबंधु यादव का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सिपाही एक मोटरसाइकिल सवार युवक से रुपए लेते हुए देखा जा रहा है। लगभग 30 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही ने यह रिश्वत मोटरसाइकिल चेकिंग के नाम पर …

बाराबंकी, अमृत विचार। नगर कोतवाली अंतर्गत रामनगर मोड़ पर रिश्वत लेते हुए एक सिपाही दीनबंधु यादव का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सिपाही एक मोटरसाइकिल सवार युवक से रुपए लेते हुए देखा जा रहा है।

लगभग 30 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही ने यह रिश्वत मोटरसाइकिल चेकिंग के नाम पर ली। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया है।

मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेश पांडे की रिपोर्ट पर संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। अभियोग पंजीकृत कर जांच पुलिस उपाधीक्षक नगर को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें-बरेली: स्लीपर कोच ठसाठस, जनरल में शौचालय में किया सफर

संबंधित समाचार