शाहजहांपुर में गिरी दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटों समेत पांच की मौत
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला वाजिदखेल में शुक्रवार सुबह छह बजे बंदरों ने दीवार हिलाकर गिरा दी। इससे दीवार के मलबे में दबकर मां-बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद डीएम, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों को जिला …
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला वाजिदखेल में शुक्रवार सुबह छह बजे बंदरों ने दीवार हिलाकर गिरा दी। इससे दीवार के मलबे में दबकर मां-बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद डीएम, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
शवों को जिला अस्पताल की माॅरचरी में रखवा दिया गया। बाद में पोस्टमार्टम भेजा गया। घायल का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से जानकारी मिलने के बाद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को चार लाख मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।
चौक कोतवाली के मोहल्ला वाजिदखेल में 45 वर्षीय शबनम दिल्ली में पति आमिस की मौत के बाद अपने पिता अलताफ के घर में छह बच्चों के साथ रह रही थी। गुरूवार रात घर के आंगन में जमीन पर बिस्तर लगाकर शवबन नौ वर्षीय बेटे सुहेल, तीन वर्षीय बेटी चांदनी, पांच वर्षीय बेटे शहबाज, 18 वर्षीय साहिल, 20 वर्षीय शादीशुदा बेटी रूबी के साथ सो गई। जबकि 10 वर्षीय बेटा राहिल नाना अलताफ के साथ अलग चारपाई पर सो गया।
शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे सभी गहरी नींद में थे। इसी बीच बंदरों का एक झुंड अलताफ के पड़ोंस में बने उनके भतीजे अहसान हुसैन के दो मंजिला मकान पर आ गया और दीवार को हिलाना शुरू कर दिया। इससे दीवार की ईंटें आंगन में सो रही शबनम और उनके बच्चों पर गिर गईं। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी को अस्पताल भिजवाने की तैयारी के साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां डाॅ. ने शबनम, सुहेल, चांदनी, शहबाज, रूबी को मृत घोषित कर दिया। जबकि साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद, एडीएम रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह चैहान, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतकों के परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए मुख्यमंत्री की ओर से चार लाख रूपये आर्थिक सहायता दिलाए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी दे दी गई, उनसे अनुरोध किया गया था कि परिवार की कमजोर स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार को चार लाख रुपए अर्थिक सहायता देने की घोषण की है।– इंद्रविक्रम सिंह, डीएम शाहजहांपुर
