बरेली: चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त, 24 घंटे खुले रहेंगे सीएचसी-पीएचसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सीएचसी-पीएचसी पर सतर्कता बरतते हुए डॉक्टरों को अलर्ट में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त दवाओं के साथ अन्य सामान की भी पूर्ति की गई है। सीएमओ डा. बलवीर सिंह के अनुसार …

बरेली, अमृत विचार। दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सीएचसी-पीएचसी पर सतर्कता बरतते हुए डॉक्टरों को अलर्ट में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त दवाओं के साथ अन्य सामान की भी पूर्ति की गई है। सीएमओ डा. बलवीर सिंह के अनुसार बिना सूचना के किसी भी चिकित्सक को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: रीजन की सभी बसें रूट पर फिर भी यात्री परेशान, पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

उन्होंने बताया कि दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान आंखों में जलन व झुलसने के मामले सामने आते हैं। जिसको देखते हुए सभी सीएचसी-पीएचसी पर निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, आतिशबाजी से आशंकित हादसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी में बेड रिजर्व करने के साथ ही चिकित्सकों को भी 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा गया है।

आग लगने अथवा पटाखा बाजार में कोई हादसा होने पर घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त दवाओं के साथ अन्य संसाधनों की व्यवस्था भी पहले से ही सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है। वहीं, जिला अस्पताल के एडीएसआई डा. मेध सिंह ने बताया कि पर्व को देखते हुए बर्न वार्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कर उन्हें 24 घंटे ऑन कॉल उपलब्ध रहने को कहा गया है।

जरा सी असावधानी, जान तक का खतरा
जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डा. राहुल बाजपेई ने बताया कि पटाखा जलाते समय जरा सी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। बताया कि पटाखा छुड़ाते समय जल जाने पर घबराए नहीं। शरीर के जले हुए हिस्से को 10 से 15 मिनट तक ठंडे पानी में भिगो कर रखने के बाद तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। शरीर के जले हुए हिस्से में गोबर, कीचड़ या राख कदापि नहीं लगाना चाहिए। सभी से अपील की कि दीपावली पर सिर्फ इक्रो फ्रेंडली रोशनी वाले पटाखों का ही इस्तेमाल करें। पटाखों को ज्वलनशील पदार्थों जैसे पेट्रोल, केरोसिन एवं एलपीजी से दूर रहकर ही छुड़ाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: रेलवे स्काउट गाइड ने यात्रियों को किया जागरूक, जहरखुरानी गिरोह के बारे में दी जानकारी

संबंधित समाचार