घूरने को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों ने की शख्स की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई में एक व्यक्ति को घूरने को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों ने 28 वर्षीय एक शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना माटुंगा इलाके में एक रेस्त्रां के समीप रविवार तड़के हुई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया …
मुंबई। मुंबई में एक व्यक्ति को घूरने को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों ने 28 वर्षीय एक शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना माटुंगा इलाके में एक रेस्त्रां के समीप रविवार तड़के हुई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अपने मित्र के साथ आए एक व्यक्ति का तीन आरोपियों में से एक को घूरने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के सिर पर बेल्ट मारी और उसे लात-घूंसे भी मारे।
ये भी पढे़ें- Video: मालगाड़ी के कोयले से भरे 20 डिब्बे पटरी से उतरे, रूट बाधित
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल पर ही अचेत हो गया। उसे एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शाहू नगर पुलिस ने बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
ये भी पढे़ं- बंगाल पर दो दिन भारी, चक्रवाती तूफान में तबदील होकर ‘सितरंग’ ढा सकता है कहर
