पहल : बाढ़ पीड़ितों का भी मनायें त्योहार,डीएम और एसपी ने दिया साथ
अमृत विचार, बहराइच। जिले के महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ से जमकर तबाही मची है। बाढ़ पीड़ितों की भी दीवाली मने, इसके लिए सोमवार को डीएम और एसपी गांव पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को उपहार दिया। राशन किट भी वितरण किया। सोमवार को लोग दीपावली पर्व की तैयारियों में मशगूल दिखे। लेकिन जिले के अधिकारी …
अमृत विचार, बहराइच। जिले के महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ से जमकर तबाही मची है। बाढ़ पीड़ितों की भी दीवाली मने, इसके लिए सोमवार को डीएम और एसपी गांव पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों को उपहार दिया। राशन किट भी वितरण किया।
सोमवार को लोग दीपावली पर्व की तैयारियों में मशगूल दिखे। लेकिन जिले के अधिकारी बाढ़ पीड़ितों के त्योहार को लेकर फिक्र मंद दिखे। महसी तहसील के गांवों में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी पहुंचे।
डीएम और एसपी ने बाढ़ पीड़ितों को दिवाली पर्व के लिए उपहार दिया। साथ ही प्रत्येक परिवार को राशन किट दिया। डीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की भी दीवाली बेहतर मने, इसके लिए सभी आए हैं।
आप लोग भी बेहतर तरीके से त्योहार मनाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार सभी के लिए समान है। इसका हम सभी ने ख्याल रखा। इस दौरान एसडीएम, प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई
