WhatsApp का सर्वर हुआ बहाल, यूजर्स डेढ़ घंटे से ज्यादा होते रहे परेशान
नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच व्हॉट्सऐप को मंगलवार को ब्रिटेन से लेकर भारत तक सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता एक घंटे से अधिक समय तक ‘टेक्स्ट’ और वीडियो संदेश भेजने और प्राप्त करने में असमर्थ रहे। एक घंटे से अधिक समय तक चले व्यवधान के बाद कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए …
नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच व्हॉट्सऐप को मंगलवार को ब्रिटेन से लेकर भारत तक सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता एक घंटे से अधिक समय तक ‘टेक्स्ट’ और वीडियो संदेश भेजने और प्राप्त करने में असमर्थ रहे।
एक घंटे से अधिक समय तक चले व्यवधान के बाद कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए सेवाओं को बहाल कर दिया गया था। कई उपयोगकर्ताओं ने सेवा बहाली की पुष्टि की। भारत और दुनिया के कई हिस्सों में व्हॉट्सऐप की सेवाएं मंगलवार दोपहर को बाधित हो गईं। इस दौरान हजारों उपयोगकर्ता मेटा के स्वामित्व वाले मंच पर संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे। सेवाएं बाधित होने के बीच व्हॉट्सऐप ने कहा था कि वह बहाली के लिए काम कर रही है।
मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘हमें जानकारी है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हॉट्सऐप को बहाल करने पर काम कर रहे हैं।’’ इस बीच, ट्विटर पर ‘हैशटैग व्हॉट्सऐप डाउन’ ट्रेंड करने लगा और कई उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे पर मजेदार मीम शेयर किए।
डाउनडेटेक्टर हीटमैप ने दिखाया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में व्हॉट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे। डाउनडेटेक्टर ने बताया कि करीब 29,000 उपयोगकर्ताओं ने व्यवधान की शिकायत की। 12.45 बजे से सर्वर डाउन था। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। भारत ही नहीं अन्य कई देश भी सर्वर डाउन होने से प्रभावित हुए। लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स बना कर शेयर भी किए।
Everyone running to #Twitter to check on #Whatsapp #whatsappdown pic.twitter.com/MEm6MpegWQ
— Aarti Patil (@aartipatil92) October 25, 2022
When WhatsApp is Down.#whatsappdown pic.twitter.com/xHgsHd9h8v
— ɅMɅN DUВΞY (@imAmanDubey) October 25, 2022
People Coming to Twitter to see if WhatsApp is down#WhatsappDown pic.twitter.com/eGi25KiQhU
— Bella Ciao (Chai) (@punjabiii_munda) October 25, 2022
यह भी पढ़ें- सूर्यग्रहण पर जानें ख़ास, क्या रहेगा राशियों पर इसका प्रभाव?
