दीपोत्सव पर नेताजी की समाधि पर पहुंचे अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सैफई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव दीपोत्सव के दिन अपने पिता मुलायम सिंह यादव (नेता जी) की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सैफई गांव में समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नेताजी की समाधि पर अखिलेश यादव के अलावा चाचा और सैफई के तमाम कार्यकर्ता मौजूद …

अमृत विचार, सैफई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव दीपोत्सव के दिन अपने पिता मुलायम सिंह यादव (नेता जी) की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सैफई गांव में समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नेताजी की समाधि पर अखिलेश यादव के अलावा चाचा और सैफई के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोमवार को पूरे देश में दीपोत्सव का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अपने पिता मुलायक सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके साथ सांसद धर्मेंद्र यादव, भतीजे अंशुल यादव भी मौजूद थे। इसके अलावा तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। सभी ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यह जानकारी सपा के ट्वीट पर साझा की गई।

नेता जी की समाधि पर सैफई गांव के तमाम लोग भी मौजूद थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताजी के चाहने वालों ने समाधि पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार सैफई के मेला ग्राउंड में किया गया था। इसी ग्राउंड में नेताजी का समाधि स्थल भी है। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें दीप जलाकर ‘नेताजी अमर रहें’ लिखा हुआ है। इसके साथ ही भगवान कृष्ण की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:- स्मृतियां : कांग्रेस नेता मुलायम सिंह यादव को कहते थे ‘नौसिखिया बालक’…नतीजों ने बना दिया दिग्गज

संबंधित समाचार