हिमाचल चुनाव: कांग्रेस ने हमीरपुर से पुष्पेंद्र वर्मा को बनाया उम्मीदवार, नामांकन का आज आखिरी दिन
हमीरपुर/हिमाचल प्रदेश। कांग्रेस ने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को हमीरपुर सीट से डॉ पुष्पेंद्र वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। वह राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री रंजीत सिंह वर्मा के बेटे हैं। राज्य की 68 विधानसभा सीट पर चुनाव के …
हमीरपुर/हिमाचल प्रदेश। कांग्रेस ने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को हमीरपुर सीट से डॉ पुष्पेंद्र वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। वह राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री रंजीत सिंह वर्मा के बेटे हैं। राज्य की 68 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी की गयी थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
ये भी पढ़ें- साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू, जानें… भारत में कहां और किस समय दिखेगा?
