कोरोना से जंग लड़ रही हैं अनुपम खेर की मां? अभिनेता ने ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट
मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं उनकी मां अब पहले की अपेक्षा कहीं बेहतर हैं। उन्होंने इसके साथ ही आगे यह भी कहा कि उनके भाई राजू सहित परिवार के दो और सदस्य, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, अब पहले से ठीक हैं। …
मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं उनकी मां अब पहले की अपेक्षा कहीं बेहतर हैं। उन्होंने इसके साथ ही आगे यह भी कहा कि उनके भाई राजू सहित परिवार के दो और सदस्य, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, अब पहले से ठीक हैं।
अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मां पहले से ठीक हैं और राजू, रीमा व वृंदा भी बेहतर हैं। ईश्वर दयालु हैं!! हैशटैगजयश्रीराम हैशटैगमदर हैशटैगदुलारी हैशटैगओल्डपिक।” उन्होंने ट्विटर पर इस सूचना को साझा करते हुए लिखा, “मां पहले से बेहतर हैं। जय श्री राम।”
माँ पहले से बेहतर है। जय श्रीराम।?
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 17, 2020
12 जुलाई को अनुपम ने इस बात की जानकारी दी थी कि कोरोनावारस के लिए उनके परिवार के सदस्यों की जांच पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह भी बताया था कि जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
