बिहार सरकार ने छठ के मद्देनजर विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का किया अनुरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार सरकार ने राज्य में छठ पर्व के मद्देनजर रेल मंत्रालय से विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने मंगलवार को रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर राज्य में छठ महापर्व के मद्देनजर विशेष ट्रेनों …

पटना। बिहार सरकार ने राज्य में छठ पर्व के मद्देनजर रेल मंत्रालय से विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने मंगलवार को रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर राज्य में छठ महापर्व के मद्देनजर विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। सुबहानी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।

ये भी पढे़ं- दिल्ली के उपराज्यपाल ने पेश की संपत्ति कर माफी योजना ‘समृद्धि 2022-23’

इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे बिहारवासी बड़ी संख्या में अपने घर बिहार आते हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष कोरोना का प्रसार कम होने के कारण बिहार आ रहे लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। बिहार आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए छठ महापर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता है ताकि आने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत हो।

ये भी पढे़ं- Google पर दूसरी बार एक्शन, भारत ने फिर लगाया 935 करोड़ रुपये का जुर्माना

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता