रुद्रपुर: महिला ने पति व ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप के आवास विकास चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में उसका विवाह थाना ट्रांजिट कैंप निवासी संतोष नारंग के साथ हुआ था। जिससे उसका साढ़े पांच वर्ष का बेटा भी है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप के आवास विकास चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में उसका विवाह थाना ट्रांजिट कैंप निवासी संतोष नारंग के साथ हुआ था। जिससे उसका साढ़े पांच वर्ष का बेटा भी है।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद से ही उसका पति व ससुर कार व नगद रुपये की मांग कर उसको प्रताड़ित करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देने के साथ उस पर तलवार व रिवाल्वर तानने का आरोप भी लगाया। बताया कि इस बात को लेकर कई बार पंचायत व पुलिस से शिकायत भी की गई है।

बावजूद उसके उसका पति सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि 28 जून 2022 को उसके पति ने उसका बच्चे को गायब कर दिया व उसके साथ मारपीट की और बीस लाख रुपये की मांग की। महिला ने अपने बच्चे व अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही बच्चे की सुपुर्दगी दिलाने की भी मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार