संभल: टेंट की दुकान में पटाखे से लगी आग, दो लाख का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर के गांव गुमथल में टेंट की दुकान में पटाखे से आग लग गई। अग्निशमन दल के आने से पहले ग्रामीणों आग पर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने से दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। गुमथल गांव में दिवाली के पर्व को लेकर …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर के गांव गुमथल में टेंट की दुकान में पटाखे से आग लग गई। अग्निशमन दल के आने से पहले ग्रामीणों आग पर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने से दो लाख का सामान जलकर राख हो गया।

गुमथल गांव में दिवाली के पर्व को लेकर पूरा गांव उत्साह में था। गांव में मेन रोड पर पीतम की टेंट हाउस की दुकान है। पीतम का पूरा परिवार दीपावली के तैयारियों को लेकर अपने घर में खेल, खिलौना व मिठाइयों से श्री महालक्ष्मी जी का पूजन कर रहे थे। पूरा परिवार खुशियों के माहौल में था, इसी दौरान घर पर आकर किसी मोहल्ले वाले ने सूचना दी कि उसकी टेंट की दुकान में से आग की लपटें निकल रही हैं।

पीतम व अनिल का पूरा परिवार पूजा पाठ को छोड़कर अपनी दुकान की तरफ दौड़ा और दुकान का ताला खोलकर उसमें आग की लपटें निकल रही थीं। मोहल्ले वालों ने सबमर्सिबल के पानी की मदद से आग को बुझाने लगे, कोई अपने घर से बाल्टी में पानी लेकर दौड़ा तो किसी ने सामान को खींचकर बचाने का प्रयास किया। अनिल के पिता पीतम व माता का रो रो कर बुरा हाल था।

मोहल्ले वाले की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। आग को बुझाने मैं लगभग दो घंटे लग गए। तब तक टेंट का लगभग 90 फीसदी सामान जलकर राख हो गया। टेंट की दुकान में लगे फायर सिलेंडर ने भी मौके पर धोखा दे गए, वह भी उस समय नहीं चल पाया। सभी लोगों ने टेंट की दुकान में से सामान को बाहर निकाल कर फेंका।

रोड पर भीड़ इकट्ठा होने से जाम की स्थिति हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि लेंटर में दरारें पड़ गईं और दीवारें भी चटक गईं। इस दौरान सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। लेकिन उसके आने से पहले ही ग्रामीणों ने समरसेविल की सहायता से लगी टेंट की दुकान में आग को बुझा लिया गया था। अग्निशमन दल सीओ प्रताप सिंह ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। टेंट स्वामी प्रीतमपाल ने आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान बताया है।

ये भी पढ़ें:- रुद्रपुर: लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

संबंधित समाचार