मुरादाबाद: दिवाली के दिन आग का धमाका, घनघनाता रहा कंट्रोल रूम का नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पटाखों के शोर में सराबारे दिवाली की शाम आग शहर में आग के अनचाहे धमाके का भी गवाह बनी। सोमवार देर शाम से मंगलवार सुबह तक पटाखे की चिन्गारी व शार्ट सर्किट से सात स्थानों पर लाग लगने की सूचना मिली। शार्ट सर्किट के कारण घर में संचालित पीतल फर्म में एक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पटाखों के शोर में सराबारे दिवाली की शाम आग शहर में आग के अनचाहे धमाके का भी गवाह बनी। सोमवार देर शाम से मंगलवार सुबह तक पटाखे की चिन्गारी व शार्ट सर्किट से सात स्थानों पर लाग लगने की सूचना मिली। शार्ट सर्किट के कारण घर में संचालित पीतल फर्म में एक ही परिवार के दस सदस्य आग की लपटों से घिर गए। तत्काल मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग में घिरे लोगों को सुरक्षित घटना स्थल से बाहर निकाला। छह जगहों पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।

सीएफओ मुकेश कुमार के मुताबिक मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार रात नौ बजकर 12 मिनट पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस डिजिटल कांठ रोड के समीप मकान में आग लगने की सूचना मिली। करीब एक घंटे बाद सवा दस बजे रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्टेडियम में पटाखे से आग लगने की खबर कंट्रोल रूम को दी गई। रात करीब सवा 11 बजे कटघर थाना क्षेत्र में सद्भावना पार्क निकट फूलवटी स्कूल होली का मैदान के समीप कूड़े में आग लगी। रात करीब साढ़े 11 बजे अशोक नगर पशु चिकित्सालय के पीछे पुराने मकान में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली।

आधी रात 12 बजकर पांच मिनट पर सिटी कोतवाली क्षेत्र में गीता ज्ञान मंदिर के समीप जंगल में आग लगने की खबर मिली। मंगलवार को सुबह करीब पौने 11 बजे पाकबड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम नंगला लोधीपुर में एटीएम के समीप पटाखे से आग लगने की सूचना मिली। मझोला थाना क्षेत्र में आजाद नगर स्थित एक पीतल फर्म में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर लगी। उक्त घटना स्थल में से सिर्फ पाकबड़ा को छोड़ सभी स्थानों को दमकल वाहन ने कवर किया। दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: नागफनी में जुआरियों ने काटा बवाल, मारपीट व पुलिस पर पथराव

संबंधित समाचार