मध्य कमान की ओर से आयोजित हो रही सेना भर्ती रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। मध्यकमान के नेतृत्व कानपुर में हो रही सेना भर्ती रैली में आज कन्नौज की छिबरामऊ तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल 5954 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और भर्ती रैली में 3932 उम्मीदवार उपस्थित हुए। अमृत विचार से बातचीत में मध्य कमान सेना प्रवक्ता शांतनु प्रताप सिंह ने बताया रैली में …

अमृत विचार लखनऊ। मध्यकमान के नेतृत्व कानपुर में हो रही सेना भर्ती रैली में आज कन्नौज की छिबरामऊ तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल 5954 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और भर्ती रैली में 3932 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

अमृत विचार से बातचीत में मध्य कमान सेना प्रवक्ता शांतनु प्रताप सिंह ने बताया रैली में आरओ (मुख्यालय) लखनऊ के अंतर्गत 13 जिले- लखनऊ, गोंडा, उन्नाव, बाराबंकी, कन्नौज, औरैया, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कानपुर देहात और कानपुर शामिल हैं। इन जिलों से करीब 1 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है।

रैली का समापन 10 नवंबर, 2022 को होना है और सुचारू संचालन के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। रैली के लिए नागरिक प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें:- रानीखेत: सेना भर्ती रैली में 1354 युवाओं ने आजमाई किस्मत, 323 रहे सफल

संबंधित समाचार