काशीपुर: दिवाली पर चोनों ने मिठाई की दुकान से नकदी उड़ाई
काशीपुर, अमृत विचार। मिठाई की दुकान से चोरों ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाजपुर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने कटरामालियान निवासी देवेंद्र कुमार की डीके स्वीट्स हाउस नाम से मिठाई की दुकान है। दुकान स्वामी ने बताया …
काशीपुर, अमृत विचार। मिठाई की दुकान से चोरों ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
बाजपुर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने कटरामालियान निवासी देवेंद्र कुमार की डीके स्वीट्स हाउस नाम से मिठाई की दुकान है। दुकान स्वामी ने बताया कि दीपावली त्योहार पर पिछले 7 से 8 दिन की हुई बिक्री का करीब एक लाख 43 हजार रुपये तथा बिजली का बिल गल्ले में रखा था। वह मंगलवार देर रात करीब 8.30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे।
बुधवार सुबह दुकान का ताला खोला तो गल्ला खाली देख होश उड़ गए। बताया कि दुकान की दूसरी मंजिल की खिड़की का शीशा तोड़कर कोई चोर आया और गल्ले में रखा एक लाख 43 हजार की नकदी व बिजली बिल चोर कर ले गए। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
