देश में जुलाई में कोरोना संक्रमण के 4.18 लाख मामले सामने आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में जुलाई में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस(कोविड 19) संक्रमण के 4.18 मामले सामने आये और इस बीमारी से 8202 लोगों की जानें गयी जबकि 2.87 लाख लोग कोरोना मुक्त हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक जुलाई की सुबह कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,85,493 थी जो करीब …

नई दिल्ली। देश में जुलाई में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस(कोविड 19) संक्रमण के 4.18 मामले सामने आये और इस बीमारी से 8202 लोगों की जानें गयी जबकि 2.87 लाख लोग कोरोना मुक्त हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक जुलाई की सुबह कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,85,493 थी जो करीब एक पखवाड़ा बाद यह आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया।

सत्रह जुलाई को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10,03, 832 हो गया। महीने की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखी गयी। एक जुलाई को जहां 19,148 नये मामले आये थे , वहीं अब इसके दैनिक मामलों की संख्या 35 हजार के करीब पहुंच गयी। इस माह के पहले सप्ताह में नये मामलों का औसत 20 हजार से अधिक रहा जबकि दूसरे सप्ताह में यह 26 हजार हो गया , वहीं तीसरे सप्ताह में 32 हजार के पास पहुंच गया।

कोरोना मामलों की संख्या छह से बढ़कर सात लाख होने में जहां पांच दिन लगे, वहीं सात से आठ लाख होने में चार दिन और आठ से नौ लाख होने में तीन दिन तथा नौ से 10 लाख होने में तीन दिन ही लगे। इस माह के दौरान अब तक कोरोना संक्रमण से 8202 लोगों की मौत हुई है।

इस बीमारी से मरने वालाें की संख्या 17,400 थी जो बीते 16 दिनों में 8202 बढ़कर 25,602 हो गयी। कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में हालांकि एक सुखद तथ्य यह भी है कि इसके मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार भी तेजी के साथ होता रहा। एक जुलाई को कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या जहां 3,47,979 थी, वहीं अब तक यह संख्या बढ़कर 6,35,757 हो गयी है।

दस लाख का अंकड़ा पार करने वाला भारत तीसरा देश है। पहले स्थान पर अमेरिका है जहां सबसे अधिक 35,74,371 मामले और दूसरे स्थान पर स्थित ब्राजील में 20,1,2515 मामले हैं।

संबंधित समाचार