शक्तिफार्म: पूर्व सभासद दंपति पर हजारों की रकम हड़पने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। वार्ड संख्या दो निवासी विधवा महिला ने पूर्व सभासद दंपति पर हजारों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस को दी तहरीर में शर्मिला दास ने कहा कि दो माह पूर्व उसके पति शुभम के सिर पर पेड़ गिरने से मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति …

शक्तिफार्म, अमृत विचार। वार्ड संख्या दो निवासी विधवा महिला ने पूर्व सभासद दंपति पर हजारों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

पुलिस को दी तहरीर में शर्मिला दास ने कहा कि दो माह पूर्व उसके पति शुभम के सिर पर पेड़ गिरने से मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मोहल्ले वासियों ने चंदा इकट्ठा कर अंतिम संस्कार करने में सहयोग किया था।

जिसमें चंदे की तेईस हजार पांच सौ बचा था। जो पड़ोसी पूर्व सभासद दंपति को सौंप कर उसकी दो वर्षीय पुत्री कनिका के नाम बैंक में फिक्स डिपॉजिट करने के लिए कहा था। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व सभासद दंपति ने चंदे की रकम से चार हजार पांच सौ रुपये अपने पास रख लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

संबंधित समाचार