बरेली: जंक्शन के यात्रियों को मिलेगी डीलक्स शौचालय की सुविधा, निर्माण शुरू
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों को डीलक्स शौचालय की सुविधा मिल पाएगी। डीलक्स शौचालय का स्टेशन के सर्क्युलेटिंग एरिया में निर्माण शुरू हो चुका है। राइट नाम की कंपनी द्वारा जनहित में शौचालयों का निर्माण अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर किया जा रहा है। दो साल पहले जंक्शन पर भी डीलक्स शौचालय बनाने …
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों को डीलक्स शौचालय की सुविधा मिल पाएगी। डीलक्स शौचालय का स्टेशन के सर्क्युलेटिंग एरिया में निर्माण शुरू हो चुका है। राइट नाम की कंपनी द्वारा जनहित में शौचालयों का निर्माण अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर किया जा रहा है। दो साल पहले जंक्शन पर भी डीलक्स शौचालय बनाने का खाका तैयार किया गया था। जिसके तहत अब निर्माण शुरू किया गया। कंपनी का करार रेलवे बोर्ड से है।
यह भी पढ़ें- बरेली में बन रहा बायोमास ब्रिकेट, वातावरण में ज्यादा कार्बन रोकने में सक्षम
अधिकारियों के मुताबिक सीएसआर मोड पर यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। डीलक्स शौचालय के लिए सर्क्युलेटिंग एरिया में रेलवे द्वारा अपनी जमीन दी गई है। निर्माण पूरा हो जाने के बाद इसको रेलवे द्वारा या ठेके पर संचालित किया जाएगा। इसमें करीब पांच शौचालय के अलावा नहाने की व्यवस्था भी होगी।
साथ ही दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालय रहेगा। डीलक्स शौचालय यात्रियों के लिए इसलिए बेहतर साबित होगा क्योंकि अभी तक स्टेशन परिसर के बाहर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। हालांकि आम यात्रियों के लिए स्टेशन के अंदर पे एंड यूज शौचालय की व्यवस्था जरूर है। थोड़ी देर के लिए शहर में आने वाले यात्रियों को यह डीलक्स शौचालय सबसे अधिक राहत देगा। सर्क्युलेटिंग एरिया में कार पार्किंग के पास इसका निर्माण शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के सैकड़ों आवेदकों के स्लॉट निरस्त, जानें वजह
