छठ पूजा के चलते यात्रियों की होगी अधिक भीड़, आज से विशेष ट्रेन की व्यवस्था शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। छठ पूजा के स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए आज से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनों में सीटें लगभग फुल है, इससे भीड़ का अंदाजा लगाते हुए रेलवे की ओर से व्यवस्था की गई है। भीड़ के चलते दिल्ली से बिहार वाया लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था है। …

लखनऊ। छठ पूजा के स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए आज से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनों में सीटें लगभग फुल है, इससे भीड़ का अंदाजा लगाते हुए रेलवे की ओर से व्यवस्था की गई है। भीड़ के चलते दिल्ली से बिहार वाया लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था है।

वहीं नई दिल्ली से बरौनी, देहरादून से हावड़ा और दिल्ली से भागतपुर के बीच 27 अक्तूबर से 12 नंवबर तक अलग अलग तारीखों में ट्रेने रवाना होगी। ट्रेन नंबर 01676 आनन्द विहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर के लिए द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 27 से 10 नवंबर तक हर सोमवार व वृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से रात 11.15 बजे चलकर दूसरे दिन मुरादाबाद, चन्दौसी, लखनऊ सुबह 09.40 बजे होकर गोरखपुर, छपरा तथा हाजीपुर से छूटकर मुजफ्फरपुर रात 10.00 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:-बिहार सरकार ने छठ के मद्देनजर विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का किया अनुरोध

संबंधित समाचार