Viral News: महिला को ज़िंदा निगल गया 22 फुट का विशालकाय अजगर, पेट चीरकर निकाला शव
नई दिल्ली। सांप के नाम से ही लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। भले ही सांपों पर कितनी ही रिसर्च क्यों न कर ली जाए लेकिन आज भी सांपों से इंसान की रूह कांप जाती है। इंसान और सांप का तो छत्तीस का आंकड़ा होता है। इन दिनों ऐसा ही कुछ मामला सोशल मीडिया …
नई दिल्ली। सांप के नाम से ही लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। भले ही सांपों पर कितनी ही रिसर्च क्यों न कर ली जाए लेकिन आज भी सांपों से इंसान की रूह कांप जाती है। इंसान और सांप का तो छत्तीस का आंकड़ा होता है। इन दिनों ऐसा ही कुछ मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां एक अजगर 54 वर्षीय महिला को ज़िंदा निगल गया।
ये भी पढ़ें- ‘राम नाम सत्य है…’ बालते ही अर्थी से उठ खड़ा हुआ शख्स
सांपों की प्रजाती में एक विशालकाय शरीर वाले अजगर भी हैं। अजगर अक्सर अपने शिकार को अपनी कुंडली में दबाकर जिंदा ही निगल जाते हैं। अजगर भले ही जहरीले नहीं होते लेकिन उनकी पकड़ काफी मजबूत होती है। जिससे वह किसी की भी जीव की हड्डियां तक मरोड़कर तोड़ सकते हैं।
दो दिनों महिला थी लापता
रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला इंडोनेशिया से सामने आया है, जहां एक 22 फुट लंबे अजगर ने एक बुजुर्ग महिला को पूरा निगल लिया। वहीं इस बात की जानकारी तब हुई जब रबर लेने के लिए जंगल में गई महिला दो दिनों से घर ही नहीं लौटी। घरवालों को चिंता होने लगी उन्होंने एक-दो लोगों से पूछा, बस फिर क्या था पूरे गांव में ये खबर आग की तरह फ़ैल गई।
A female rubber plantation worker in #Jambi province #Indonesia was found dead after being swallowed by a 6-meters-long python snake.@AJEnglish @BBCNews @trtworld @Reuters @NikkeiAsia @ChannelNewsAsia @telesurenglish @France24_en https://t.co/L0Z1OhcSWY pic.twitter.com/yF13OUqw92
— Hasto Suprayogo (@HastoSuprayogo) October 25, 2022
अजगर ने महिला को निगला
महिला के लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान हो गए, इसके बाद उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर जंगल में उसकी खोजबीन शूरू कर दी। इस दौरान स्थानीय लोगों को जंगल के अंदर एक विशालकाय अजगर मिला जिसका पेट काफी ज्यादा फूला हुआ था। जिसे देख स्थानीय लोगों को बुजुर्ग महिला के निगले जाने का शक हुआ है।
इसके बाद तो गांववालों ने परिवार के साथ मिलकर अजगर को दोनो तरफ से पकड़ा और उसे खूब पीटा, ताकि किसी तरह से अजगर महिला के शव को उगल दे लेकिन जब बहुत देर तक पीटने के बाद भी ऐसा कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने मिलकर अगजर के पीठ को चीर दिया, फिर क्या था पेट फटते ही महिला का शव बाहर आ गया। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई हैरान है, हर कोई इस समय दहशत में है।
ये भी पढ़ें- Video: घोड़े के साथ मस्ती करना शख्स को पड़ा भारी, ऐसी जगह मारी लात कि बताया भी न जा सके
