भाईदूज: भाइयों के माथे पर तिलक सजाकर बहनों ने लिया आजीवन रक्षा का वचन
बांदा, अमृत विचार। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक भैयादूज समूचे जनपद में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक सजाया और उनका मुंह मीठा कराया। माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने भाई से अपनी रक्षा का वचन लिया। वहीं भाइयों ने अपनी हैसियत …
बांदा, अमृत विचार। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक भैयादूज समूचे जनपद में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक सजाया और उनका मुंह मीठा कराया। माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने भाई से अपनी रक्षा का वचन लिया। वहीं भाइयों ने अपनी हैसियत के अनुसार उन्हें मनपंसद उपहार भेंट किया।
बहनों ने भाइयों का माथा सजाकर उनसे अपनी रक्षा का संकल्प लिया। सुबह-सुबह भाई-बहनों ने त्योहार मनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। बहनों ने सुबह से जहां यम द्वितीया की विधिवत् पूजा-अर्चना की, वहीं भाई भी सुबह से नहा-धोकर टीका कराने को आतुर दिखाई दिए। शुभ मुहूर्त के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर टीका सजाया और आरती उतारी। इसके बाद भाई का मुंह मीठा कराकर उनसे जीवन भर रक्षा का संकल्प लिया।
वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा के भरोसे के साथ ही हैसियत के अनुसार उपहार भेंट किया। फिर भाई-बहनों ने मिलकर पकवानों का लुत्फ उठाया और एक दूजे के साथ खूब खुशियां बांटी। भाईदूज के त्योहार को देखते हुए शहर के प्रमुख मिष्ठान भंडारों में भी सुबह से ही भीड़भाड़ का नजारा देखने को मिला।
भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए बहनों ने भी अपने भाइयों के पसंद का ख्याल रखते हुए मिठाइयां खरीदीं। जिन भाइयों की बहनें दूर रहती हैं, उन्होंने तकनीक का सहारा लेते हुए ऑनलाइन टीका की रस्म निभाई। किसी ने मोबाइल पर बहनों से बात की तो किसी ने वीडियोकॉल के जरिए बहनों पर प्यार लुटाया।
ये भी पढ़ें-उन्नाव: भाईदूज पर जेल के बाहर बहनों की लगी कतारें, कैदी भाइयों का कराया मुंह मीठा
