बलिया: प्रतिभा खोज परीक्षा के अव्वल बच्चे पुरस्कृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बलिया। क्षेत्र के जाम गांव में गुरुवार को जनजागृति मंडल के तत्वावधान में श्रीनाथ बाबा इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें पिछले दिनों प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर शिक्षक अश्विनी तिवारी व काशीनाथ सिंह ने कक्षा 6 में प्रथम स्थान पाने वाले …

अमृत विचार बलिया। क्षेत्र के जाम गांव में गुरुवार को जनजागृति मंडल के तत्वावधान में श्रीनाथ बाबा इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें पिछले दिनों प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर शिक्षक अश्विनी तिवारी व काशीनाथ सिंह ने कक्षा 6 में प्रथम स्थान पाने वाले आदित्य व सुधांशु, दूसरे स्थान पर रहे शुभम व मयंक तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाले दिव्यांश मौर्य को पुरस्कृत किया। इनके अलावा कक्षा 7 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे क्रमश: अमन चौरसिया, गुंजन यादव व पीयूष भारद्वाज तथा कक्षा 8वीं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे रोहिणी, रागिनी व सकीना, शिवम को पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही 45 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्तांक वाले 58 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

संबंधित समाचार