हल्द्वानी: शहर की स्वच्छता की बागडोर अब ‘बैंणी सेना’ के पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर को साफ-सुथरा रखवाने का जिम्मा अब स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है। इसके लिए ‘बैंणी सेना’ का गठन किया गया है। इसमें 58 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शामिल किया गया है। इस सेना में शामिल महिलाओं को शहर के कोने-कोने में सफाई का जायजा लेकर उसकी निगरानी करना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर को साफ-सुथरा रखवाने का जिम्मा अब स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है। इसके लिए ‘बैंणी सेना’ का गठन किया गया है। इसमें 58 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को शामिल किया गया है। इस सेना में शामिल महिलाओं को शहर के कोने-कोने में सफाई का जायजा लेकर उसकी निगरानी करना होगा। शहर में पॉलीथीन का उपयोग बंद करवाना, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थित का जायजा लेना, इधर-उधर फैली गंदगी की सूचना नगर निगम को देना, इसके अलावा स्कूलों में जाकर स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करवाना इन महिलाओं के जिम्मे होगा।

इसके लिए इन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में कूड़ा कलेक्शन से होने वाली आमदनी का 25 प्रतिशत दिया जाएगा। यह राशि महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के खातों में डाली जाएगी। बैंणी सेना द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण नगर निगम के अधिकारी करेंगे। किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर उन्हें कार्यमुक्त भी किया जा सकता है।

संबंधित समाचार