उन्नाव: सीटी बजाने के विरोध पर दबंगों ने पीटा, दो घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुक्लागंज,उन्नाव। गुब्बारे की सीटी बजाने का विरोध करने पर दबंग ने अपने दो दर्जन साथियों के साथ एक घर पर धावा बोलकर परिवार के लोगों को लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिसमें दो लोगों को गम्भीर चोटें आयी।पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली गंगाघाट में दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल …

शुक्लागंज,उन्नाव। गुब्बारे की सीटी बजाने का विरोध करने पर दबंग ने अपने दो दर्जन साथियों के साथ एक घर पर धावा बोलकर परिवार के लोगों को लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिसमें दो लोगों को गम्भीर चोटें आयी।पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली गंगाघाट में दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के राजीवनगर खंती निवासी विवेक के घर के बाहर मोहल्ले का ही लालू गुब्बारे से सीटी बजा रहा था। विवेक ने सीटी बजाने का विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया और अपने दो दर्जन साथियों के साथ उसके घर हमला कर दिया। हमलावरों ने विवेक और उसके परिवार वालों को बुरी तरह मारा पीटा।

जिसमें विवेक और उसके साथी शाकिर को गम्भीर चोटें आई। विवेक के बेसुध होने पर हमलावर उसे मरा समझकर भाग निकले । पीड़ित पक्ष के लोग घायल युवकों को रेडी में लादकर कोतवाली गंगाघाट पंहुचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पारा थाना क्षेत्र में दबंगों ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार