अयोध्या: प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 3 नवंबर से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तारुन विकासखड क्षेत्र के नन्सा बाजार में आगामी 3 नवंबर से प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कई प्रदेशों की कबड्डी टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्व. जगदंबा प्रसाद सिंह और स्व. बाबा करुणाकर मिश्र राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 3 और 4 नवंबर …

अयोध्या। तारुन विकासखड क्षेत्र के नन्सा बाजार में आगामी 3 नवंबर से प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कई प्रदेशों की कबड्डी टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्व. जगदंबा प्रसाद सिंह और स्व. बाबा करुणाकर मिश्र राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 3 और 4 नवंबर को नँसा बाजार में किया गया है।

आयोजक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता विगत 10 वर्षों से चल रही है। इस प्रतियोगिता में बागपत मुजफ्फरनगर, मेरठ, बनारस, हरियाणा, कानपुर, इलाहाबाद, जम्मू कश्मीर, अयोध्या, अंबेडकर नगर की कबड्डी टीमें प्रतिभाग करेगी। सम्पूर्ण पुरस्कार एक लाख रुपए का होगा।

यह भी पढ़ें:-प्रतियोगिता : मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में कन्नौज का दबदबा

संबंधित समाचार