बहराइच: बच्चों के विवाद में दो पक्ष में हुई मारपीट, महिला घायल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के बिसवा डूडी बाग निवासी बच्चों में विवाद हुआ। शाम को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में महिला घायल हुई है। उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। वहीं एक पक्ष ने मकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर …

बहराइच। जिले के बिसवा डूडी बाग निवासी बच्चों में विवाद हुआ। शाम को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में महिला घायल हुई है। उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। वहीं एक पक्ष ने मकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिसवां के मजरा डूडी बाग निवासी सोमारी पुत्र विक्रम और रमेश पुत्र राधे के बच्चों के बीच गुरुवार शाम को विवाद हुआ। बच्चों के विवाद में बड़े लोग सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। मारपीट में रमेश की मां राधिका, प्रदीप और राधे घायल को चोट लगी। राधिका को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फखरपुर पहुंचाकर भर्ती कराया।

जिसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। वहीं शुक्रवार सुबह तड़के राधे के मकान में आग लग गई। जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। हजारों का नुकसान हुआ है। राधे ने विपक्षी लाले, बासंतलाल और सोमारी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक गण नाथ प्रसाद ने बताया कि गांव में शांति है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: अराजक तत्वों ने गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ा, पुलिस कूड़े की करा रही फोरेंसिक जांच

संबंधित समाचार