बुलंदशहर: खराब हुई जिले की हवा, बिगड़ा एक्यूआई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी छोड़े जाने से जिले में प्रदूषण लाल श्रेणी में चल रहा है। दिवाली के बाद बृहस्पतिवार से शहर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) तीन सौ के पार चल रहा है। शहर का एक्यूआई 329 तो खुर्जा का एक्यूआई 316 मापा गया। ऐसे में बुलंदशहर देश के सबसे प्रदूषित …

बुलंदशहर, अमृत विचार। प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी छोड़े जाने से जिले में प्रदूषण लाल श्रेणी में चल रहा है। दिवाली के बाद बृहस्पतिवार से शहर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) तीन सौ के पार चल रहा है। शहर का एक्यूआई 329 तो खुर्जा का एक्यूआई 316 मापा गया। ऐसे में बुलंदशहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आठवें नंबर पर और खुर्जा नौवें नंबर पर रहा। संबंधित विभाग वायु प्रदूषण रोकने के प्रयास के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं।

जनपद की हवा की गुणवत्ता पिछले माह से खराब चल रही है। इसका बड़ा कारण हवा की गति धीमी रहना है। वहीं, दिवाली पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगने के बाद अभी तक आतिशबाजी जारी है। इनसे निकलने वाले धुएं की वजह से प्रतिदिन वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। जिससे सांस और अस्थमा के रोगियों की परेशानी बढ़ गई।

ये भी पढ़ें-वारदात : बेटी को तालाब में फेंककर घर में की आत्महत्या

संबंधित समाचार