प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : बसपा सांसद अफजाल अंसारी 12 करोड़ 50 लाख की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ।बसपा सासंद अफजाल अंसारी पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो चुकी है। गाजीपुर प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से बसपा सांसद की लखनऊ की डालीबाग में 12 करोड़ 50 से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है। इससे पहले भी ईडी ने बसपा सांसद पर कार्रवाई की थी। गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार …

अमृत विचार, लखनऊ।बसपा सासंद अफजाल अंसारी पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो चुकी है। गाजीपुर प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से बसपा सांसद की लखनऊ की डालीबाग में 12 करोड़ 50 से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है। इससे पहले भी ईडी ने बसपा सांसद पर कार्रवाई की थी।

गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को प्रशासनिक अमला पुलिस बल साथ माचा पहुंचा। इसके बाद मुनादी करत हुए बसपा सांसद की पत्नी और बेटियों के नाम से दर्ज 1.370 हेक्टेयर जमीन पर बने फॉर्म हाउस को कुर्क किया गया। इस सम्पत्ति की कीमत करीब 12 करोड़ रूपये की बताई जा रही है।

बसपा सांसद ने पत्नी फरहत अंसारी के नाम से संपत्ति खरीदी थी। वहीं साल 2017 में फरहत ने इस सम्पत्ति को अपनी बेटियों नुसरत अंसारी, मारिया अंसारी और नूरिया अंसारी के नाम से दान कर दिया था. फिलहाल, इस जमीन पर एक फार्म हाउस बना हुआ है. इसमें चार-दीवारी, दो मंजिला मकान और टीन शेड है।

गाजीपुर पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी की लखनऊ स्थित 12 करोड़ 50 लाख की अचल संपत्ति को किया कुर्क। अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से डालीबाग, तिलक मार्ग, लखनऊ स्थित प्लाट नंबर 14 बी को पुलिस ने कुर्क किया है. बता दें कि ये कार्रवाई उत्तर-प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई है।

आपको बता दें कि बीएसपी के टिकट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने गाजीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था. उन्होंने जम्मू कश्मीर के वर्तमान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को हराकर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें:- मुख्तार अंसारी के तीन भूखंडों को जिला प्रशासन ने कुर्क करने का जारी किया आदेश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज