हल्द्वानी: थानाध्यक्ष पर लगाया सुरक्षा प्रदान न करने का आरोप
हल्द्वानी, अमृत विचार। मल्ला चौफुला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर काठगोदाम थानाध्यक्ष पर न्यायालय के आदेश के बावजूद उसे सुरक्षा प्रदान न करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। वार्ड 37 दमुवाढूंगा निवासी मनोज गोस्वामी ने पत्र में कहा है कि जिला …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मल्ला चौफुला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर काठगोदाम थानाध्यक्ष पर न्यायालय के आदेश के बावजूद उसे सुरक्षा प्रदान न करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड 37 दमुवाढूंगा निवासी मनोज गोस्वामी ने पत्र में कहा है कि जिला बदर हिस्ट्रीशीटर हृदयेश कुमार खुलेआम घूम रहा था, जिसकी शिकायत उसने काठगोदाम एसएचओ से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसएसपी से शिकायत करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी से उसे और उसके परिवार को जानमाल का खतरा है।
बताया कि उच्च न्यायालय ने उसे सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिये हैं, लेकिन अभी तक उसे सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। गोस्वामी ने काठगोदाम थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरापे लगाते हुए एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग की है।
