जसुपर: धान की तौल न होने पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। राइस मिलर्स द्वारा धान की तौल में व्यवधान पैदा करने से आक्रोशित किसान धरने पर बैठ गए। दीपावली गोवर्धन व दीपावली की छुट्टियां पड़ने के कारण धान की तौल काफी प्रभावित हुई। छुट्टियों के कारण तौल रुकने से कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर किसानों …

जसपुर, अमृत विचार। राइस मिलर्स द्वारा धान की तौल में व्यवधान पैदा करने से आक्रोशित किसान धरने पर बैठ गए।
दीपावली गोवर्धन व दीपावली की छुट्टियां पड़ने के कारण धान की तौल काफी प्रभावित हुई। छुट्टियों के कारण तौल रुकने से कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान काफी मात्रा में जमा हो गया। मंडी समिति परिसर में धान के काफी ढेर लगे हुए हैं।

नियमित रूप से तौल न हो पाने के कारण किसानों की धान की तौल का नम्बर नहीं आ पा रहा है। किसान कई दिन से भूखे-प्यासे पडे़ अपने धान की तौल का नम्बर आने का इंतजार कर रहे हैं। तौल न हो पाने से किसान अत्यधिक परेशान हैं। मंडी समिति परिसर के साथ-साथ बाहर सड़क पर भी धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है। लेकिन, प्रशासन व विभागीय अधिकारी धान की तौल की धीमी गति व धान की तौल में आने वाले व्यवधान के प्रति कतई गंभीर नहीं हैं, जिससे किसानों व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धैर्य उस समय जबाब दे गया, जब राइस मिलर्स ने अपना धान किसानों से पहले तुलवाने के लिए अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियां लगा दीं और धान की तौल में व्यवधान पैदा कर दिया। इस पर किसान भड़क गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना भाकियू के कार्यकर्ताओं को देकर धान की तौल में पैदा हुई अव्यवस्था का विरोध कर धान की तौल को सुचारु कराने की मांग की।

सूचना मिलते ही भाकियू की निगरानी कमेटी के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आधा घंटे के अंदर धान की तौल सुचारु न कराई गई तो वे चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी ने आनन-फानन में राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और भाकियू कार्यकर्ता के साथ उनसे वार्ता की। तब कहीं जाकर समस्या का समाधान हुआ।

धरने पर बैठने वाले भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में अमनप्रीत सिंह जगजीत सिंह भुल्लर, जसविंदर सिंह दिलराज सिंह बलदेव सिंह इन्दरजीत सिंह जगदीप सिंह मुख्तयार सिंह हरजीत सिंह अजय चौधरी नवजोत सिंह नरेन्द्र सिंह कमलजीत सिंह व रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा