संभल: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, भाई, बहन और मां की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। दिल्ली मार्ग पर हुए भीषण हादसे में भाई, बहन और मां की मौत हो गई। तीनों मृतक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 10 दिन पहले हुए निकाह के बाद दुल्हन की पहली विदा कराके घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद …

संभल, अमृत विचार। दिल्ली मार्ग पर हुए भीषण हादसे में भाई, बहन और मां की मौत हो गई। तीनों मृतक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 10 दिन पहले हुए निकाह के बाद दुल्हन की पहली विदा कराके घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में सभी लोगों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। हादसे में तीन गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए बदायूं स्थित हायर सेंटर भेज दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

हादसा शुक्रवार की शाम बदायूं जिले के कोतवाली सहसवान क्षेत्र में ग्राम मचौना की मढ़ैया के पास हुआ। जिला संभल के थाना रजपुरा के कस्बा निवासी सुहेल आलम (24) पुत्र नत्थू खां का निकाह 19 अक्टूबर को बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव नसीरपुर गौसू निवासी आयशा पुत्री रजी अहमद के साथ हुआ था। निकाह के बाद आयशा अपने मायके चली गई थी।

शुक्रवार को सुहेल आलम अपनी मां रेहाना (60), बुलंदशहर के गांव मुकेरा सलेमपुर निवासी बहन शहनाज (24), बहनोई शानू, भाभी अफसा बी, भांजे शानिब, भांजी माहेरा के साथ आयशा की पहली विदा कराकर घर ला रहे थे। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में दिल्ली मार्ग पर गांव मचौना की मढ़ैया के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों संग तमाम राहगीर बचाव के लिए मौके पर आ गए।

आनन-फानन में सभी को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक सुहेल अहमद, रेहना और शहनाज की मौत हो चुकी थी। जबकि आयशा, शानू और दो बच्चे शानिब व माहेरा, अफसा बी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर आयशा, शानू, अफसा बी को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें:- संभल: कबूतर मांगने पर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई फायरिंग, दो लोग घायल

संबंधित समाचार