मुरादाबाद: बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी के वार्षिक चुनाव की तैयारियां पूर्ण, 70 उम्मीदवार अजमा रहे अपना भाग्य
मुरादाबाद, अमृत विचार। दी बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी के वार्षिक चुनाव की एल्डर कमेटी और चुनाव समिति के सदस्यो द्वारा बैलट पेपर आदि तैयार करके चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामा शंकर जी ने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातः 10:00 से 5:00 तक होगा। चुनाव बार के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दी बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी के वार्षिक चुनाव की एल्डर कमेटी और चुनाव समिति के सदस्यो द्वारा बैलट पेपर आदि तैयार करके चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामा शंकर जी ने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातः 10:00 से 5:00 तक होगा। चुनाव बार के नये बडे हाल मे होगा। चुनाव मे प्रत्येक मतदाता को अपना पहचान पत्र जो बार काउंसिल उत्तर प्रदेश अथवा दी बार एसोसिएशन द्वारा जारी किया गया है और जिस पर सी ओ पी अंकित है, लाना अनिवार्य है।
साथ ही चुनाव को सुचारू और शांति पूर्वक व्यवस्थित कराने के संबंध में चेयरमैन साहब ने बताया कि इस बार कुल मतदाता 2262 है, जिनको 4 टेबल के माध्यम से विभाजित किया गया है। वोट डालने हेतु 30 बूथ बनाए गए हैं। बृद्ध और बीमार मतदाताओं के लिए एक बूथ हाल के नीचे बनाया गया है .मतदाताओं के आने के लिए और बाहर जाने के लिए अलग अलग गेट बनाये गये है। चुनाव और मतगणना तक वाहन स्टैंड को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। चुनाव मे 70 उम्मीदवार भिन्न भिन्न पदो पर अपना भाग्य अजमा रहे है।
चुनाव एल्डर्स कमेटी के सदस्य मुख्तार अहमद विजय गुप्ता सुभाष चंद्र गर्ग और महेश चंद्र त्यागी के अतिरिक्त चुनाव कमेटी के सदस्य संदीप खन्ना रमेश सिंह आर्य, ठा अनिल विश्नोई, प्रमोद प्रत्येकि, विवेक शर्मा, राजेश कुमार, अजय पाल सिंह, संजय कुमार यादव, जाफर अली ,अजय कुमार त्यागी, अरशद परवेज ,आशकार हुसैन श्रीकांत उपाध्याय विनोद कुमार गुप्ता औंकार शरण गुप्ता अनिल कुमार सिंह रविंद्र पाल सिंह और अनूप अतुल मेहरोत्रा आदि की देखरेख मे चुनाव सम्पन्न होगा।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : गजब! नगर निगम की टीम को देख खुद अतिक्रमण हटाने लगे दुकानदार
