छठ पूजा : 30 से 31 अक्टूबर तक यातायात रहेगा प्रभावित, विभाग ने बनाई रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर । जिले में छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट रूट्स डायवर्जन की कवायद में जुट है। शहर के प्रमुख घाटों के नजदीक यातायात को डायवर्ट किया गया है। इससे छठ वृतियों को जाम से निजात दिलाइ जा सके। यह डायर्वजन 30 से 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। हालांकि, किसी प्रकार की …

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर । जिले में छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट रूट्स डायवर्जन की कवायद में जुट है। शहर के प्रमुख घाटों के नजदीक यातायात को डायवर्ट किया गया है। इससे छठ वृतियों को जाम से निजात दिलाइ जा सके। यह डायर्वजन 30 से 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। हालांकि, किसी प्रकार की समस्या होने पर विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है। इस पर कॉल किया जा सकता है।

ये है ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

  • महामाया फ्लाई ओवर से सरिता विहार होकर दिल्ली जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग व हिंडन पुल कुलेसरा पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जायेगा।
  • ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चरखा गोलचक्कर से डायवर्जन किया जायेगा, जो डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली जा सकेगा व आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जायेगा।
  • महामाया फ्लाई ओवर के ऊपर सेक्टर 37 की तरफ से आने वाले मार्ग पर आवश्यकता पड़ने पर भारी वाहनों का डायवर्जन फ्लाई ओवर समाप्ति पर गऊशाला गोलचक्कर से चरखा गोलचक्कर की ओर किया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जायेगा।
  • हिंडन कुलेसरा पर सूरजपुर की ओर से फेस-2 जाने वाला भारी यातायात आवश्यकता पड़ने पर कच्ची सड़क तिराहा से किसान चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा व आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा। इसके अलावा जहां जहां भी घट बने है वहां यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- बिहार: छठ पूजा के दौरान लगी भीषण आग, 25 से ज्यादा लोग झुलसे; कईयों की हालत गंभीर

संबंधित समाचार