दर्दनाक हादसा : जर्जर मकान तोड़ते समय छज्जा गिरा, बच्ची की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। बेकनगंज थानाक्षेत्र के हीरामन का पुरवा में शनिवार दोपहर एक जर्जर मकान तोड़ने के दौरान छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। उधर से गुजर रही सात वर्षीय छात्रा मारिया फरीद मलबे में दब गयी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद परिजन ने इलाकाई लोगों की मदद से बच्ची को निकाला और एक …

अमृत विचार, कानपुर। बेकनगंज थानाक्षेत्र के हीरामन का पुरवा में शनिवार दोपहर एक जर्जर मकान तोड़ने के दौरान छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। उधर से गुजर रही सात वर्षीय छात्रा मारिया फरीद मलबे में दब गयी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद परिजन ने इलाकाई लोगों की मदद से बच्ची को निकाला और एक निजी अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद मकान मालिक फरार है।

शहर के हीरामन का पुरवा में रहने वाले अनीस की नई सड़क पर जनता कूलर के नाम से दुकान है। मकान जर्जर होने के चलते वह स्लैब तुड़वा रहे थे। क्षेत्र के लोगों ने उसे दिन में तोड़ने के लिये मना किया लेकिन नहीं माना। इस दौरान उनके घर के पीछे रहने वाले मो. फरीद की सात वर्षीय बड़ी बेटी मारिया फरीद जो ओरियंटल माइनारिटी पब्लिक स्कूल से कक्षा एक की छात्रा है वह छुट्टी होने के बाद पैदल ही घर लाैट रही थी। इस दौरान मजदूर हथौड़े से जर्जर स्लैब तोड़ रहे थे।

मारिया गलियारे से गुजरी तभी स्लैब का एक बड़ा हिस्सा टूटकर उसके ऊपर आ गिरा जिसमें वह दब गयी शोर सुनकर मोहल्ले के लोग व मां सना बानो दाैड़े यह देखकर मजदूर व अनीस मौके से फरार हो गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकालकर पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेकनगंज थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार की तहरीर पर आरोपित मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: दीवार और छत पर गिरने से दो की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार