उन्नाव: चोरी के इंजन के साथ पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव के हसनगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी किये हाई स्पीड ईंजन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ये इंजन रघुराखेड़ा छरेहरा गांव से चुराया गया गया था जिसकी तहरीर 20 अक्टूबर को रामभजन के द्वारा कोतवाली में दी गयी थी। कोतवाली क्षेत्र के राम भजन पुत्र भालू ग्राम रघुवर खेड़ा छरेहरा निवासी …

उन्नाव। उन्नाव के हसनगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी किये हाई स्पीड ईंजन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ये इंजन रघुराखेड़ा छरेहरा गांव से चुराया गया गया था जिसकी तहरीर 20 अक्टूबर को रामभजन के द्वारा कोतवाली में दी गयी थी। कोतवाली क्षेत्र के राम भजन पुत्र भालू ग्राम रघुवर खेड़ा छरेहरा निवासी ने बाग में रखे हाई स्पीड इंजन भारत शक्तिमान की चोरी होने की तहरीर 20 अक्टूबर को थाना हसनगंज में दिया था।

जिसके चलते शनिवार को सरवन पुत्र रामकेशन निवासी ग्राम सेमरा को मुखविर की सूचना पर ग्राम मूसेपुर रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । चोरी किए गए हाई स्पीड इंजन भारत शक्तिमान अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया। जिसके चलते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: अंतर्जनपदीय 4 लुटेरे गिरफ्तार, लूट के ज्वैलरी बैग समेत अन्य सामान बरामद

संबंधित समाचार