कासगंज: राम मंदिर निर्माण देश का स्वर्ण काल- राज्यपाल कोश्यारी
कासगंज, अमृत विचार। एक समय था जब भारत को जगत गुरु बनाने की बात कही जाती थी तो लोग मजाक समझते थे, लेकिन त्याग और तपस्या का परिणाम है कि आज भारत जगत गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो रहा है। देश का यह स्वर्ण काल है। देश को …
कासगंज, अमृत विचार। एक समय था जब भारत को जगत गुरु बनाने की बात कही जाती थी तो लोग मजाक समझते थे, लेकिन त्याग और तपस्या का परिणाम है कि आज भारत जगत गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो रहा है। देश का यह स्वर्ण काल है। देश को आगे बढ़ाने के लिए अभी थोड़ और परिश्रम करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें-पिटाई का आरोप : घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
यह बात महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कही है। उन्होंने ऐतिहासिक तीर्थ नगरी सोरों को नंबर वन बनाने के लिए हर किसी से सहयोग की अपेक्षा की है। वे यहां शहर के अमांपुर रोड स्थित श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में संबोधन दे रहे थे।
बाल कल्याण समिति एवं पुरातन छात्र परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि कासगंज से मेरा गहरा नाता रहा है। यहां की आवोहवा को मैं कभी भूल नहीं सकता। यहां केे लोग मुझे अभी भी सपने में दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आ कर कुछ खुशी और कुछ रोमांच मिला है।
मेरे पास यहां के लिए कुछ ऐसे शब्द नहीं है जिनसे मैं यहां के स्नेह को याद कर सकूं। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं तो यही कहता हूं कि शिक्षक को पहला पाठ पढ़ाने वाला विद्यार्थी होता है। यदि कहीं मुझे बच्चे दिखाई देते हैं तो लगता है कि भगवान मिल गए। कासगंज और एटा जिले राजा के रामपुर में शिक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर मैं आज राज्यपाल के पद तक पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए किताबी ज्ञान जरूरी है। कुछ मिलना या न मिलना यह विषय नहीं है प्रयास करना यह हम सबका प्रयास रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्या मंदिर और शिशु मंदिरों में सिखाए जाने वाले संस्कार गंगा की तरह जुड़े विचारों जैसे होते हैं। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।
देवताओं के को बचाने के लिए शिवजी ने विष पीना पड़ा था। देश को आगे बढ़ाने के लिए हमें थोड़े कुछ और कष्ट उठाने पड़ेगे। कहा कि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हर घर शौचालय, हर घर तक गैस कनेक्शन की उनकी प्राथमिकता रही है। हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में कोरोना समाप्ति की ओर, लेकिन बचाव अभी भी जरूरी- सीएमओ
