गदरपुर: पुलिस ने 610 लीटर शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 610 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। शनिवार को सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने खुलासा करते हुए …

गदरपुर, अमृत विचार। नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 610 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

शनिवार को सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने खुलासा करते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान केतहत थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 मामलों में 3 अवैध शराब की भट्ठियां पकड़ीं। यहां से पुलिस ने 610 लीटर कच्ची शराब के साथ ही शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।

शराब रबड़ की 11 ट्यूबों में भरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर 5000 लीटर लहन भी नष्ट किया। सीओ चंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस ने कमल पुत्र बलवंत सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी मोतीपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किकाला सिंह पुत्र सुरजन सिंह मलूक सिंह पुत्र बलवीर सिंह बलवंत सिंह पुत्र सामंत सिंह निवासी मोतीपुरा मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तीन अलग-अलग मामलों में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की अलग-अलग कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश पांडे, गोरखनाथ, बलवंत सिंह, कैलाश चंद्र, मोहन बोरा, रविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, शुभम यादव, राजेंद्र पाल व दानिश शामिल थे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा