बरेली: 8 नंवबर से शुरू होगी अनएक्विपड मास्टर पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
बरेली, अमृत विचार। पूर्व वेटलिफ्टर की स्मृति में 8 नवंबर को जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से मढ़ीनाथ में जिला स्तरीय स्व. राजेश शर्मा मैमोरियल अनएक्विपड पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता बालक, बालिका वर्ग में ओपन व मास्टर स्तर पर आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता में बालक वर्ग …
बरेली, अमृत विचार। पूर्व वेटलिफ्टर की स्मृति में 8 नवंबर को जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से मढ़ीनाथ में जिला स्तरीय स्व. राजेश शर्मा मैमोरियल अनएक्विपड पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता बालक, बालिका वर्ग में ओपन व मास्टर स्तर पर आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए भार वर्ग 59, 66, 74, 83, 93, 105 व 120 और बालिका वर्ग के लिए भार वर्ग 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84 व 84 रहेंगे।
ये भी पढे़ं- रोटरी क्लब ऑफ बरेली मेले में हुआ ‘तारे जमीन पर, कार्यक्रम का आगाज, नृत्य कर बच्चों ने जीता दिल
प्रतियोगिता इंडिया पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से बनाए हुए नियमों के तहत होगी। वहीं, दिसंबर 2022/जनवरी 2023 में रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में अनएक्विपड सुब्रता क्लासिक नेशनल पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता बालक व बालिकाओं के वर्गों के लिए ट्रायल में बरेली की टीम का चयन इसी प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सभी खिलाड़ियों को जिले में निवास प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। वहीं, खिलाड़ियों को प्रॉपर किट में होना अनिवार्य होगा, बिना किट के प्रतिभाग नही कराया जाएगा।
ये भी पढे़ं- बरेली: सैफई में 10 हजार मीटर दौड़ में काजल ने जीता कांस्य
