बाजपुर: भाकियू ने मुख्यमंत्री को भेजा छह सूत्रीय मांग पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने पटवारियों की हड़ताल समाप्त करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है जिसमें हड़ताल के कारण किसानों के साथ ही आमजन को हो रही परेशानी के बारे में भी बताया गया है। शनिवार को कुछ किसान भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा …

बाजपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने पटवारियों की हड़ताल समाप्त करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है जिसमें हड़ताल के कारण किसानों के साथ ही आमजन को हो रही परेशानी के बारे में भी बताया गया है।

शनिवार को कुछ किसान भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा की अगुवाई में एकत्रित होकर एसडीएम दफ्तर पहुंचे और उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कार्यालय अधिकारी को दिया गया। उनका कहना था कि पिछले काफी समय से पटवारियों की हड़ताल चल रही जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों के जाति, स्थाई प्रमाण पत्र आदि बनाने में दिक्कत हो रही है तथा रिपोर्ट नहीं लग पाने से उनके प्रमाणपत्र अधर में लटके पड़े हैं। इसके अलावा किसानों की भूमि की दाखिल खारिज में भी पटवारी की रिपोर्ट नहीं लगने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में किसानों व जनता के हितों को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द पटवारियों की हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की गई है। इस मौके पर दलजीत सिंह रंधावा, विक्की रंधावा, हरप्रीत सिंह, गगन सरना आदि किसान मौजूद थे।

संबंधित समाचार