आज का राशिफल। 30 अक्टूबर, 2022
मेष आज अनावश्यक व्यय अधिक हो सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े हुए मामलों में आपको लाभ मिलेगा। बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। परिजनों से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। वृष आज सहकर्मियों से सहयोग का अभाव रहेगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में सोच समझकर निवेश करें। मानसिक रूप …
मेष
आज अनावश्यक व्यय अधिक हो सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े हुए मामलों में आपको लाभ मिलेगा। बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। परिजनों से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृष
आज सहकर्मियों से सहयोग का अभाव रहेगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में सोच समझकर निवेश करें। मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मिथुन
आज आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं।
कर्क
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। बुजुर्ग लोगों के प्रति आप सेवा भाव रखेंगे। प्रेमी जन आपके प्रति आकर्षित रहेंगे।
सिंह
आज आपकी बनाई हुई योजना सफल होने की संभावना है। साझेदारी में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। संपत्ति से संबंधित बड़े अनुबंध हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
कन्या
आज अकारण विवादों में फंसने से बचना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी मानसिकता को बदलने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक मेहमान आ सकते हैं।
तुला
आज आपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। धन बचत करने का प्रयास करें। अनावश्यक किसी से बहस न करें। यदि अपने प्रोफेशन से प्रसन्न नहीं हैं तो करियर बदलने के विकल्पों पर गौर कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृश्चिक
आज व्यापार में लेन-देन के मामलों में थोड़ी स्पष्टता रखें। मेहनत का यथोचित परिणाम नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाकर रखें। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
धनु
आज आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। घरेलू कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। किसी पुराने कार्य की प्रशंसा होगी। फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपको शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।
मकर
आज लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नियंत्रण रखें। गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। मेहनत से आपको समझौता नहीं करना चाहिए। कुछ समय एकांत और शांति से बिताएं।
कुंभ
आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नए व्यावसायिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। परिवार की ज़िम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। बड़ी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। मधुमेह के रोगी अपना ध्यान रखें।
मीन
आज व्यापार में धन लाभ का योग है। वाणी और व्यवहार में संतुलन रखें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। विरोधी आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। परेशानियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।
