बहराइच: तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल, आत्मरक्षा के लिए 10 मिनट तक करता रहा संघर्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मूर्तिहा रेंज के सलारपुर गांव निवासी एक ग्रामीण रात में नित्यक्रिया के लिए खेत को गया था। तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने शोर मचाते हुए लगभग 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। इसके बाद तेंदुआ जंगल में गया। ग्रामीण का इलाज चल रहा है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग …

बहराइच। मूर्तिहा रेंज के सलारपुर गांव निवासी एक ग्रामीण रात में नित्यक्रिया के लिए खेत को गया था। तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने शोर मचाते हुए लगभग 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। इसके बाद तेंदुआ जंगल में गया। ग्रामीण का इलाज चल रहा है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर सलारपुर गांव बसा हुआ है। गांव निवासी हरिराम पुत्र भीम उम्र 45 वर्ष घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गया था। शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे शौच के लिए जाते समय घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला बोल दिया।

इस बीच ग्रामीण लगभग 10 मिनट तक आत्म रक्षा के लिए तेंदुए से संघर्ष करता रहा। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर गांव वाले लाठी डंडा लेकर दौड़े और तेंदुए को भगाया। व्यक्ति के पैर पर गम्भीर चोंट आयी है। अनन फानन मे ग्राम प्रधान ने घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मोतीपुर भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व भी सीमा बसे नेपाली बालिका को तेंदुआ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन ने बताया घायल ग्रामीण को हरसंभव मदद दी जाएगी और वनकार्मियों कि टीम को पेट्रोलिंग के लिए तत्काल भेजा जा रहा है। घटना की सूचना पर प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप वधावन के निर्देशन में पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने उपचार के लिए अहेतुक सहायता के रूप में ₹5000 की राशि पीड़ित को सौंपी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : रामलीला मैदान में डेरा जमाए मगरमच्छ को वन विभाग ने पकड़ा, बबई नाला में छोड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता